योगी यूथ ब्रिगेड भाषा विवाद को लेकर
राज्य सरकार और मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला फूंका, विरोध
प्रदर्शन किया…..
जमशेदपुर: झारखंड में भाषा विवाद को लेकर विपक्ष के साथ अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठन भी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर चुकी है. रविवार को योगी यूथ ब्रिगेड ने भोजपुरी, मगही और अंगिका को मुख्य भाषा से हटाए जाने के विरोध में जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर पर राज्य सरकार और मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला फूंक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
Advertisements

Advertisements


ब्रिगेड के सदस्यों ने बताया कि साजिश के तहत राज्य सरकार भोजपुरी मगही और अंगिका भाषियों को राज्य के मुख्य भाषा से अलग कर रही है. इन्होंने ऐलान कर दिया है कि जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है, सरकार और सरकार के मंत्री व विधायकों का विरोध जारी रहेगा.

