Advertisements
Spread the love

उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण……

सरायकेला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने भवन अंतर्गत कमरों का अवलोकन किया।

Advertisements

इवीएम संग्रहित सील कमरे का भी निरीक्षण किया। कमरों, छत, परिसर एवं सीसीटीवी कैमरा आदि के वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए विधि व्यवस्था का अवलोकन किया। ईवीएम मशीन के रखरखाव एवं सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में ईवीएम की विश्वसनीयता में किसी भी प्रकार का संदेह ना रहे। इस निमित्त वेयर हाउस जहां ईवीएम रखी जाती है।

समय-समय पर उसके रखरखाव और सुरक्षा का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed