Spread the love

दोले तू दल गोविंदम, जापे तू मधुसूदनम…

के जयकारे के साथ सरायकेला में निकली दोल यात्रा;

नगरवासियों ने कान्हा के संग खेली गुलालों वाली होली…..

सरायकेला। फाल्गुन पूर्णिमा दोल पूर्णिमा के अवसर पर सरायकेला में परंपरागत दोल यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक उत्थान श्री जगन्नाथ मंडली के तत्वाधान सरायकेला के कंसारी टोला स्थित मृत्युंजय खास श्री राधा कृष्ण मंदिर से दोल यात्रा का शुभारंभ किया गया।

Advertisements
Advertisements

जिसमें मंडली के संयोजक झारखंड रत्न ज्योति लाल साहू के नेतृत्व में पालकी पर श्री राधा कृष्ण को सवार कर दोल यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपस्थित होकर श्री राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की। और गुलाल की होली खेलते हुए उन्होंने नगर क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति और कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

दोल यात्रा दोले तू दल गोविंदम, चापे तू मधुसूदन… के जयकारे के साथ नगर परिक्रमा

करते हुए भक्तों के बीच पहुंची।

जहां भक्तों द्वारा श्री राधा कृष्ण का अपने द्वार पर शंख ध्वनि और उलूद ध्वनि के साथ स्वागत करते हुए गुलाल की होली खेली गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक ने भी अपने द्वार पर भगवान श्री राधा कृष्ण का स्वागत करते हुए पूजा अर्चना कर नगर पंचायत क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मंगल प्रार्थना किए।

बताते चलें कि दोल पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन दोल यात्रा निकाले जाने की परंपरा

का निर्वहन वर्ष 1990 से आध्यात्मिक उत्थान श्री जगन्नाथ मंडली द्वारा किया जाता रहा

है।