Spread the love

सरायकेला में पारा पहुंचा 40 पर, आम जनजीवन भीषण

गर्मी से हुआ बेहाल….

सरायकेला। भीषण गर्मी और लू का कहर क्षेत्र में बदस्तूर जारी है। इसके तहत बुधवार को सरायकेला में इस साल का सबसे अधिक तापमान मापा गया।

Advertisements
Advertisements

  

जो चैत के महीने में ही जेठ की दुपहरिया की तरह आम जनजीवन को बेहाल कर दिया। इधर कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप अपने पूरे चरम पर इस साल देखा जा सकेगा। जिसके तहत बुधवार को दोपहर के 12:00 बजने तक मुख्य सड़क मार्ग सहित बाजार क्षेत्र में भी सन्नाटा पसरा हुआ देखा गया। इस दौरान यात्री वाहनों की भी कम आवाजाही रही। भीषण गर्मी से त्रस्त बाजार क्षेत्र में दिखे लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते हुए देखे गए।

बुधवार को ऐसे चढ़ा पारा :-

प्रातः 9:00 बजे- 37.8℃.
पूर्वाहन 10:00 बजे- 38.4℃.
पूर्वाहन 11:00 बजे- 38.8℃.
मध्यान्ह 12:00 बजे- 39.2℃.
अपराहन 1:00 बजे- 39.6℃.
अपराहन 2:00 बजे- 40.1℃.
अपराहन 3:00 बजे- 39.5℃.

2 शिक्षक आए लू की चपेट में :-

क्षेत्र में पड़ रहे भीषण गर्मी और लू के प्रभाव के बीच विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से लेकर अपराहन 1:00 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें समय परिवर्तन की मांग को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया है। बताया गया है कि बीते दिनों लू के चपेट में आने से गम्हरिया वन प्रखंड के सीतारामपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक हरेराम झा और सरायकेला प्रखंड के कालापाथर के शिक्षक बाघराय टूडू बीमार हो गए। जिन्हें बाद में हॉस्पिटलाइज किया गया।

लू से बचें सुरक्षित रहें :-

चिकित्सक बताते हैं कि अत्यधिक गर्मी और लू सुरक्षित रहना आवश्यक है। इसके लिए शरीर को अच्छी तरह से ढक कर ही बाहर निकले। पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करते रहें। सादा एवं ताजा सुपाच्य भोजन करें। तेल युक्त और गरिष्ठ भोजन करने से बचें। असहज लगने की स्थिति में तुरंत चिकित्सक की सलाह ले।

Advertisements

You missed