Spread the love

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बेंती गांव के ग्रामीणों का अनगड़ा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक
दिवसीय धरना

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar….✍️

अनगड़ा(राँची) । अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत बीसा पंचायत के बेंती राजस्व ग्राम के ग्रामीण इन दिनों मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। घने जंगलों के बीच बसे इस जनजातीय बहुल गांव में लगभग तीन हजार की आबादी निवास करती है, लेकिन आजादी के 76 वर्षों बाद भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित गांव तक पहुंचने वाली सड़क जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण बीमार एवं गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में दिक्कत होती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। वहीं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और युवाओं के सामने रोजगार व भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्राम पंचायत बीसा के नेतृत्व में कमलाकांत मुंडा की अगुवाई में ग्रामीणों ने अनगड़ा अंचल सह प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बेंती गांव तक सड़क निर्माण, विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र में नियमित चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन महीने के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब देखना यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की इन गंभीर समस्याओं पर कितनी शीघ्र पहल करता है और बेंती गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ कब तक मिल पाता है।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …