Spread the love

राज्य सरकार किसानों के साथ कर रही है। सौतेला व्यवहार : लाल सिंह

कुचाई (उमाकांत ):- भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लाल सिंह सोय ने राज्य सरकार पर बयान बाजी करते हुए कहा है कि
राज्य के वर्तमान सरकार किसानों के साथ अन्याय व सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि खरसावां के लैम्पस में धान खरीदा गया है। लेकिन अब तक किसानों के बीच पूर्ण रूप से राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जो किसानों के लिए चिंताजनक विषय है। वहीं इस वर्ष किसानों के बीच समय पर बीज का भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसान सरकार की आशा उम्मीद पर बैठे हुए थे ताकी समय पर बीज मिल सके वर्तमान समय पर किसानों को बीच नहीं मिलने से किसान काफी चिंतित है। वहीं अपनी जीविका को बचाने के लिए किसान निजी कंपनियों से भारी कीमत से धान बीज लेकर खेती किया है। जबकि सरकार की ओर से उचित मूल्य पर किसानों को बीज उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन इस वर्ष किसानों को समय पर बीज उपलब्ध नहीं कर पाना काफी दुर्भाग्य की बात है। हमारा झारखंड राज्य कृषि प्रधान राज्य है। यहां पर 90% किसान कृषि से आश्रित है। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो,नयन प्रमाणिक,संकारी सिंहदेव, शंकर महतो उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…