Advertisements
Spread the love

राजनगर में शिक्षाकों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए निकाला आभार रैली।एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर गाजे बाजे के साथ राजनगर बाजार में किया भ्रमण

Advertisements

राजनगर : झारखंड सरकार द्वारा पुरानी पेंशन नीति लागू करने की घोषणा के बाद पूरे राज्य के शिक्षकों के साथ साथ सभी विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।वहीं इस खुसी का इज़हार प्रकट करते हुए झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरने का आभार प्रकट किया जा रहा है।इसी के तहत सोमवार की शाम राजनगर प्रखंड संसाधन केंद्र से शिक्षकों के साथ सभी विभाग के कर्मचारियों ने राजनगर बाजार में आभार रैली निकाली ।जो सहदेव महतो चौक से होते हुए सिद्धू कान्हू चौक, रामदु चौक तक पहुंची।वहीं शहीदों के मूर्ति में माल्यार्पण किया।एवं शिक्षकों के साथ प्रखंड, अंचल,बैंक तथा सभी विभाग के कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाए एवं पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इज़हार किया।रैली में होली दिवाली एक साथ देखी गई।इसी दौरान एनएमओपीएस के कोल्हान प्रभारी ब्रज मोहन यादव ने कहा 2004 के बाद बीजेपी सरकार ने पूरे देश में पुरानी पेंशन योजना को बंद करा दी थी। और लगभग 20 साल बाद झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू कर दिया है।जिससे झारखंड के सभी कर्मचारी उनका आभार प्रकट कर रहे है।इस मौके पर प्रखंड संयोजक फुदान चंद्र सोरने, जिला अध्यक्ष अमित कुमार महतो,कोल्हान प्रमंडल प्रभारी ब्रज मोहन यादव,मीडिया प्रभारी राकेश कुमार,कोल्हान समन्वयक गंगा सागर मंडल,अन्तु हेम्ब्रम, बलराम टुडू,हराधन मंडी,घासीराम मार्डी,रामचन्द्र मुर्मु,मंगल सिंह बेसरा,सुनील कुमार हांसदा,दिलीप कुमार महतो,कृष्णा मुंडा,सर्मिस्टा घोषाल,पूनम बरवा, अलीभ भुईया,शशी कुण्डलना आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री आभार रैली में कर्मचारियों ने लगाया नारा।
हार्दिक आभार हमारे माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को।

!! हेमंत जी ने दिया,पेंशन का अधिकार!!
!!आभार हो! आभार हो! आभार हो! आभार!!

You missed