Advertisements

टेट पास सहायक अध्यापक संघ ने नव पदस्थापित बीईईओ का किया स्वागत….
सरायकेला (संजय मिश्रा) गम्हरिया दो के नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो का टेट पास सहायक अध्यापक संघ ने बुके, पेन एवं डायरी देकर स्वागत किया। मौके पर सभी ने क्षेत्र के शिक्षा के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक अतुल चंद्र महतो, जिलाध्यक्ष बादल सरदार, प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद महतो, सचिव जयपाल महतो, गोपाल सिंह सरदार, गोविंद महतो एवं मुचकुंद प्रमाणिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
