Advertisements
Spread the love

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष बने विजय लेंका…

 

 

सरायकेला  SANJAY: बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के प्रांगण में रविवार को प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष पुस्तक हजाम ने की. बैठक का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई. बैठक में सर्वसम्मति से प्रशिक्षित संघ के जिला कमिटी का गठन किया गया. जिसके तहत विजय लेंका को जिलाध्यक्ष, विक्रम सहदेव को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, रुद्र प्रताप महतो एवं विनय कुमार उरांव को उपाध्यक्ष, साकेत शेखर को महासचिव, शंकर बारीक एवं निखिल रंजन को सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए गदाधर महतो, सह कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार, धीरज सिंह तथा प्रफुल्ल महतो को प्रेस मीडिया प्रभारी तथा जिला संयोजक के लिए वीरेंद्र नाथ सोय और सदानंद प्रमाणिक का चयन किया गया. जबकि जिला सलाहकार समिति में राजाराम महतो, करम सिंह मुंडा, विमल महतो, जयराज दास, परेश चंद्र महतो, भोजोहरी महतो, प्रकाश महतो, लखीराम महतो, दिनेश सिंहदेव, सच्चिदानंद प्रधान एवं गुरुचरण महतो को शामिल किया गया है. बैठक में जिले भर से आए प्रशिक्षित सहायक अध्यापक दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे.

 

 

You missed