Advertisements
Spread the love

जिले को जल्द मिलेगा सोलर पार्क का सौगात, बिजली समस्या से

मिल सकेगी निजात….

सरायकेला Sanjay । सरायकेला-खरसावां जिले में जल्द ही एक सौ एकड़ या उससे अधिक की जमीन पर सोलर पार्क का अधिष्ठापन किया जाएगा। इस संबंध में झारखंड सरकार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार द्वारा उपायुक्त को लिखे गए पत्र के आलोक में कवायद की जा रही है। जिसके तहत उपायुक्त ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों को जमीन चिन्हित कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि जिला अंतर्गत सोलर पार्क के लिए पहाड़ी भूमि और वन विभाग की भूमि को छोड़कर 100 एकड़ या उससे अधिक परती भूमि का चयन सोलर पार्क के लिए किया जाएगा। जो विद्युत सब स्टेशन से निकटतम दूरी पर अवस्थित होना चाहिए।
बताया गया कि प्रति मेगावाट 5 एकड़ की दर से 100 एकड़ या उससे अधिक भूमि पर अधिष्ठापित होने वाले सोलर पार्क से 20 मेगा वाट क्षमता विद्युत उत्पादन संभव हो सकेगा। जिससे जिले में लचर विद्युत आपूर्ति की समस्या से जिले वासियों को निजात मिल सकेगा।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा