Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय भावना की मशाल को प्रज्वलित करते हुए मनाएं संविधान का पर्व: उपायुक्त..

सरायकेला Sanjay । 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को प्रगाढ़ बनाने में शत प्रतिशत अपना योगदान दे। उपायुक्त ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में आज ही के दिन हमने दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र देश का नागरिक होने का गौरव पाया हैं। यह गणतंत्र, आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए 26 जनवरी, 1950 को अपनाया गया था। ऐसे में हम सभी को चाहिए कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दें। इसके साथ-साथ समाज में आपसी-भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए सभी निरंतर प्रयासरत रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आंनद प्रकाश, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, पुलिस उपाधिक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला हरविंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा