Advertisements
Spread the love

श्रीराम डिवाइन विद्यालय का मना वार्षिकोत्सव…

सरायकेला SANJAY आदित्यपुर शहर स्थित श्रीराम डिवाइन विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। मौके पर श्रीराम डिवाइन विद्यालय प्रांगण के ऑडोटोरियम में जुनियर-सीनियर बच्चों ने गीत-संगीत का ऐसा समां बांधा कि चार घंटे तक दर्शक स्टेज के सामने बैठे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार, वार्ड कमिश्नर सिद्धिनाथ सिंह एवं श्रीराम यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किये। विद्यालय के संचालक श्रीराम यादव ने सभी अतिथियों को मोमेंटम देकर सम्मानित किया। बच्चों के स्वागत गान से शुरू हुए इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य-संगीत के कार्यक्रमों के साथ अपना जलवा बिखेरा।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित