Advertisements
Spread the love

झामुमो ने राज्यपाल का किया पुतला दहन…

सरायकेला Sanjay : राज्यपाल रमेश बैस द्वारा विधानसभा से पारित 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक को वापस किए जाने पर झामुमो में जबरदस्त आक्रोश है। जगह जगह पार्टी नेता व कार्यकर्त्ताओं द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं द्वारा सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित गैरेज चौक में राज्यपाल रमेश बैस का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पार्टी नेता व कार्यकर्त्ताओं ने केन्द्र सरकार व भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी की। झामुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान ने कहा कि भाजपा के इशारे पर राज्यपाल रमेश बैस ने 1932 खतियान विधेयक राज्य सरकार को वापस कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों की जन भावना के विपरीत राज्यपाल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं जबकि राज्य सरकार का स्थानीयता विधेयक पूरी तरह से राज्य और यहां की जनता के हित में है।

उपप्रमुख बासुदेव महतो ने कहा कि राज्यपाल भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाजपा के इशारे पर राज्यपाल द्वारा राज्य की जनभावनाओ के अनुरूप 1932 का खतियान आधारित स्थानीयता बिल को राजभवन से लौटा दिया गया जिसका सरायकेला जिला समेत पूरे राज्य की जनता और झामुमो विरोध करती है। बताया गया कि भाजपा झारखंडी हितों की अनदेखी कर यहां के मूलवासियों व आदिवासियों के अस्तित्व को मिटा देना चाहती है जिसे जनता समझ चुकी है। मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, सरायकेला के उपप्रमुख सह झायुमो के जिला सचिव बासुदेव महतो, अमूल्य महतो, अजीत प्रधान, भवानी शंकर सतपती, रामु त्रिपाठी, प्रकाश महतो व नरेन्द्र महतो समेत अन्य पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा