Advertisements
Spread the love

सिदरौल पंचायत के सिंधवार टोली में लगा 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर

रांची/नामकुम ।  पंचायत के सिंधवार टोली में 18 जुलाई को 100 किलोवाट क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस कार्य में खिजरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु कुजूर की अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि विगत कई महीनों से गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से युवा नेता हिमांशु कुजूर को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा और जल्द समाधान की मांग की। उनके प्रयासों के फलस्वरूप आज ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के साथ ही ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल के लिए ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस की टीम का आभार जताया। इस अवसर पर रांची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमरनाथ मुंडा, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर, रिशु कुजूर, रॉबर्ट तिग्गा, शशिकांत कुमार, राम भजन सिंह मुंडा, मार्शल सोए मुरूम, जॉन टोप्पो, जूलियस लकड़ा, अमित लकड़ा, अनमोल मुंडा, अरुण कांडुलना, ऑसेंग केरकेट्टा सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राँची से vananchal24tvlive के लिए राँची से ब्यूरो रिपोर्ट

You missed