Advertisements

नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 को लेकर 11 को होगा एक दिवासीय कार्यशाला का आयोजन…
सरायकेला Sanjay । झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र मे स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन 2021 एवं नियमावली 2022 के अनुपालन को लेकर आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में आगामी 11 फरवरी को जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यशाला मे जिले के सभी संगठन/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे।कार्यशाला में मुख्य रूप से संबंधित नियमावली के तहत राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 से अधिक कार्य बल कार्यरत हैं, को झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र मे स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम के अनुपालन सुनिश्चित करने सम्बन्धित बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जायेगा। ताकि स्थानीय युवाओं को नियोजन नीति नियमावली के तहत नियुक्ति का लाभ मिल सके।
Advertisements

Related posts:
RAJNAGAR BREKING : राजनगर पुलिस को एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में ब्...
Saraikela : पीसीसी पथ की हो रही निम्न स्तरीय निर्माण की शिकायत गम्हरिया प्रखंड प्रभारी ने उपायुक्त स...
आदिवासी भूमिज- समाज झारखंड की ओर से बड़ा सिगड़ी बिरसा मंच में दो दिवसीय सामाजिक नेतृत्व कर्ताओं का प...

