लोको पायलट,सेना एवं वायुसेना में महिलाओं की भागीदारी देश में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण
सोलर एनर्जी में भारत की तकनीक ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति का सूचक...
रामगढ़ इन्द्रजीत कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम मन की बात का 99वां संस्करण प्रसारित हुआ। जिसको भाजपाइयों ने प्रत्येक बूथ पर सुना गया। इसी क्रम में बुथ नंबर 50 के अध्यक्ष सह भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी ने इस कार्यक्रम को अपने बूथ के अंतर्गत निवास करने वाले भाजपा के पूर्व रामगढ़ विधानसभा प्रत्यासी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू के आवासीय कार्यालय में सुना गया।
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के संबंध में बताया गया कि महिलाएं ट्रेन लोको पायलट,वायुसेना पायलट से लेकर भारतीय सेना में शामिल होकर सियाचिन जैसे दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हुए। भारत में महिला शक्ति के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बन चुकी हैं। उन्होंने अपने कार्यक्रम में बताया की अंगदान हेतु 65 वर्षों की उम्र सीमा समाप्त होना एक अच्छा कदम हैं। जिससे देश में जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों को समय पर अंग प्रत्यारोपित करवाने का अवसर प्राप्त होगा।
सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भारत का बढ़ता प्रभाव के कारण अन्य आयातित संसाधनों पर देश की निर्भरता कम होने को उन्होनें एक अच्छा कदम बताते हुए कहा की भविष्य में एनर्जी हेतु सोलर एनर्जी के रूप में देश को एक अच्छा विकल्प प्राप्त हुआ हैं जिसमें हम मजबूती से आगे बढ़ रहें हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,पूर्व नगर अध्यक्ष सह वरिष्ट भाजपा नेता राजीव पामदत्त,अरविंद सिंह,सुरजीत सिंह,मणिशंकर ठाकुर इत्यादि लोगों ने शामिल हुए। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के नाम प्रसारित संदेश को सुना गया।