Spread the love

अज्ञात युवक को पहले मारी गोली, पत्थर से कुचला फिर लगा दी आग…

 गम्हारिया (जगबंधु महतो ) सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पुल के पास एक छोटी नाली के ऊपर से बुधवार को गम्हरिया थाना पुलिस ने करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के पास से कारतूस का खोखा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले उसके सीने में गोली मारी गयी है। बाद में पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद शरीर पर आग लगा दी गयी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर को जब्त कर लिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed