Advertisements
Spread the love

नवमी पर मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

चैत्र नवरात्र के नवमी पर गुरुवार को मां दुर्गा के पूजन एवं दर्शन के लिए भीड़ जुटी थी। चितरपुर प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों में जहां चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है, वहां भक्त जुटे थे। अहले सुबह से पूजा के लिए महिला भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटने लगी थी। हाथों में पूजन सामग्री प्रसाद लिए महिला भक्त मंदिर की ओर चल पड़ी थी। यह सिलसिला दोपहर तक जारी था। वहीं शाम में भी आरती एवं दीपक जलाने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटी रही। गुरुवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप नवम सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। चितरपुर के बड़कीपोना, छोटकीपोना आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। सभी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्त जुटे थे। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।

You missed