Advertisements
Spread the love

ट्रेलर ने एक छात्रा को कुचला, एमजीएम में इलाज के दौरान मौत ….

 

जमशेदपुर– जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर टोल ब्रिज के पास एक ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया. इस घटना में साइकिल सवार इंडो डेनिश टूल रूम की छात्रा रजनी टुडू गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल युवती को पीसीआर वाहन से इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया.

वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रजनी सोनारी सिदो-कान्हू बस्ती की रहने वाली थी. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रेलर को लेकर भागने की फिराक में था, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने चालक को पकड़ा और ट्रेलर को जब्त कर थाने ले गई.
ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट में आ गई युवती
पीसीआर वाहन में तैनात एएसआई अखिलश प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि टोल गोलचक्कर के पास एक ट्रेलर ने युवती को रौंद दिया है. सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और युवती को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि ट्रेलर मरीन ड्राइव से होते हुए आदित्यपुर की ओर जा रहा था, जबकि युवती साइकिल से आदित्यपुर की ओर से कदमा की ओर जा रही थी. गोलचक्कर पर ही वह ट्रेलर की चपेट में आ गई.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा