आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने देखी शहीदों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म…
सरायकेला sanjay । विभागीय निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अप्रैल महीने के प्रथम शनिवार को स्कूली बच्चों के लिए वीर शहीदों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सरायकेला के प्राथमिक विद्यालय गांधी पाठशाला पानीछतर में स्कूली बच्चों ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला रविकांत भकत एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मिली गन की उपस्थिति में वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह के जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री फिल्म देखी। मौके पर कार्यक्रम का अनुश्रवण करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जागरूकता पूर्वक शहीदों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Jamshedpur News : बिरसानगर आस्था ट्विन सिटी के गेट पर किया धरना प्रर्दशन, सरकारी जमीन अतिक्रमण का आ...
चाकुलिया नगर पंचायत टाउन हॉल में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी योजना,...
सरायकेला : कुशपुतुल गांव में हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम; विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक हुए ग्राम...

