Advertisements
Spread the love

भाजपा नगर कमेटी के तत्वाधान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 9 को . . .

सरायकेला। भाजपा सरायकेला नगर कमेटी के द्वारा आगामी रविवार 9 अप्रैल को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। भाजपा नगर के महामंत्री सुमित चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सरायकेला स्थित ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो रही है। जिसको देखते हुए दिनांक 9 अप्रैल को वृहद पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए नगर के महामंत्री सुमित कुमार चौधरी और सुदीप गणेश महानती को रक्तदान प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुमित चौधरी ने बताया कि सरायकेला सदर अस्पताल आसपास की लगभग एक सौ गांव के इलाज के लिए एक प्रमुख अस्पताल है और इस अस्पताल में गरीब तबके के ही अधिकतर लोग इलाज कराने आते हैं। वर्तमान में आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होने पर भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए भाजपा नगर कमेटी ने समाज हित में और गरीब तबकों के मदद के लिए आगे बढ़ते हुए पूर्व की भांति फिर से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार दिनांक 9 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कर रही है। सभी सरायकेला वासियों एवं इच्छुक रक्त दाताओं से भाजपा नगर कमेटी ने अपील भी की है कि इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और मानव हित एवं राष्ट्रहित में रक्तदान करें।

Advertisements

You missed