Advertisements
Spread the love

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक,  जिला स्तरीय मध्याह्न भोजन स्टीयरिंग कॉम मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements
Advertisements

रामगढ़  जिला समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मध्याह्न भोजन स्टीयरिंग कॉम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को मध्याह्न भोजन के संचालन के दौरान विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए चावल का उठाव करने व खाद्य पदार्थों से संबंधित रोस्टर का पालन करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने एवं मध्यान भोजन हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का भी जायजा लेने का निर्देश दिया।

इन सबके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में मध्याह्न भोजन हेतु उपलब्ध राशन सामग्रियों, आवंटन की उपलब्धता आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, खाध्य सुरक्षा पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रामगढ़, नगर प्रबंधक नगर परिषद, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

You missed