Advertisements
Spread the love

लाठी चार्ज के विरोध में भाजपाईयों ने मनाया काला दिवस, सीएम हेमंत सोरेन का फूंका पुतला…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के आह्वान पर रांची में आयोजित प्रदर्शन में हेमंत सरकार के प्रशासन द्वारा निहत्थें कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने का भाजपाईयों ने कड़ा विरोध किया है। इसी के तहत पुरे झारखंड प्रदेश में काला दिवस मनाया जा रहा है।

भाजपा भुरकुंडा मंडल ने भी विरोध प्रकट करते हुए भुरकुंडा जनता टाॅकीज के समीप सीएम हेमंत सोरेन का में पुतला फूंका। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता बिरसा चैक से थाना मैदान तक मौन जुलूस निकाल हेमंस सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया।

कार्यक्रम में भुरकुंडा मंडल मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, अखिलेश प्रसाद, योगेश दांगी, सुखदेव प्रसाद, जगतार सिंह, सुमन सिंह, कुमेल उरांव, लक्ष्मी देवी, अनूप ठाकुर, सागर दांगी, प्रह्लाद पांडेय, संतोष शर्मा, अशोक सोनी, ज्योति सिंह, संतन सिंह, देव कुमार सिंह, बाबूलाल नायक, अखिलेश टोप्पो, जयप्रकाश पांडेय, कन्हैया यादव, अजय पासवान, आकाश साहू, आनंद कुमार, विजय सिंह, काला बाबू, विजय हेंब्रम, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, आदित्य करमाली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।

You missed