Advertisements
Spread the love

नियोजन नीति को लेकर आहूत झारखंड बंद पर कलाकार सौरभ प्रमाणिक ने की चित्रकारी, मिल रही भरपूर सराहना…

सरायकेला Sanjay। झारखंड सरकार की वर्तमान की नियोजन नीति को लेकर बुधवार को एक ओर जहां लगभग समूचे झारखंड में उथल-पुथल की स्थिति रही। वही झारखंड बंद की स्थिति नियोजन नीति को लेकर जिले के चैनपुर गांव के युवा आर्टिस्ट सौरभ प्रमाणिक ने घटना की जीवंत पर चित्रकारी कर लोगों का मन मोह लिया। अपने चित्रकारी के माध्यम से उन्होंने वर्तमान नियोजन नीति पर लेखनी पेंसिल को दम तोड़ते हुए दिखाया है। वही लेखनी पेंसिल को हाथों में मशाल लिए और 60:40 नाय चलतो का नारा बुलंद करते हुए प्रदर्शित किया है। जिसे सोशल मीडिया पर भरपूर सराहना मिल रही है। और लोग लाइक के साथ पॉजिटिव कमेंट दे रहे हैं।

You missed