Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।

Advertisements

इसे लेकर विद्यालय के प्राचार्य सह विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव वासुदेव राम की अध्यक्षता में अभिभावकों की बैठक की गई। कोविड-19 गाइडलाइन के तहत की गई उक्त बैठक में विभागीय निर्देश के अनुसार तीन प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
इसके तहत मुन्ना बानरा को अध्यक्ष एवं माधुरी सुरेन को उपाध्यक्ष के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा मंजू देवी, अमला साहू, पूर्णिमा साहू, कंचन देवी, रघुमनी महाराणा, राजेश सिंह मोदक, एच रहमान, गोमेया हेंब्रम, शशि भूषण सिंह एवं सालखन मुर्मू को सदस्य, प्राचार्य वासुदेव राम पदेन सचिव, विज्ञान शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी बोदरा, गणित शिक्षिका सोनाली राय, सामाजिक विज्ञान शिक्षिका अंबिका प्रधान, जनप्रतिनिधि स्थानीय वार्ड पार्षद युगल तापे, बाल संसद प्रतिनिधि गांधी लाल महतो एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आशीर्वाद महतो को विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रुप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला के प्रतिनिधि के तौर पर प्रखंड साधन सेवी खितीश कुमार महतो मौजूद रहे। प्राचार्य वासुदेव राम द्वारा नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके कर्तव्य और दायित्वों की जानकारी देने के पश्चात बैठक का समापन किया गया।