Advertisements

पाकुड : पाकुड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा के विधायक दिनेश मरांडी ने हिरणपुर अंतर्गत घाघरजानि में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत संचालित दो योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों ने अपने -अपने समस्याओं को विधायक के समझ रखा। जिस पर ग्रामीणों की समस्या के समाधान करने की बात कही। श्री मरांडी ने कहा कि सूबे के सरकार द्वारा व्यापक रूप से पौधारोपण कार्य कराई जा रही है। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्द्र भूषण तिवारी , बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी , अशोक भगत , इसहाक अंसारी , मानिक मरांडी , अनिल साहा आदि उपस्थित थे।
Advertisements


