Advertisements

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)
Advertisements

मालदा रेल डिवीजन अन्तर्गत बड़हरवा-फरक्का रेल खंड स्थित बड़हरवा रेलवे स्टेशन के निकट केचुआ पुलत्रके पास. शनिवार की सुबह बड़हरवा थाना क्षेत्र निवासी अजय हासदाँ(40) की मृत्यु ट्रेन के कट कर हो गई।मृत्यु राजमहल लोकसभा के सासंद बिजय कुमार हासदाँ के चचेरे भाई था। उनके मृत्यु से परिजनों में शौक का माहौल है।घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़हरवा प्रदीप उरांव, थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि युवक किस ट्रेन से कटा है,इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।उक्त मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

