Spread the love

राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवां दिन दिन भी जारी

जनसेवक को तकनीकी पद /मानते हुए ग्रेड पे 4200 करे सरकार

Ramgarh Bureau (Indrajeet Kumar)

Advertisements
Advertisements

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जनसेवकों का अपने 11 सूत्री मांग को लेकर झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर अध्यक्ष लोकेश कुमार के नेतृत्व में पुराने प्रखंड सभागार रामगढ़ के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल का सातवें दिन भी जारी रहा।

मौके पर समर्थन हेतु शहजादा अनवर धरना स्थल पर पहुंचे जिला संरक्षक अनिल कुमार ने कहा कि रामगढ़ जिले के सभी जनसेवकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सभी प्रकार का कृषि, विकासात्मक एवं अन्य कार्य जैसे मनरेगा, सभी प्रकार की आवास योजना, सर्वजन पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि कार्य, सांख्यिकीय कार्य, विभिन्न पर्यवेक्षकीय कार्य सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य का निष्पादन ठप हो गया।

मालूम हो की जनसेवक पंचायत सचिव, सहायक गोदाम प्रबंधक, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखण्ड नाज़िर, प्रखण्ड स्थापना, प्रधानमंत्री आवास लिपिक, निर्वाचन कार्य, जिला परिषद में लिपिक आदि पदों के प्रभार में है। जनसेवकों के हड़ताल में चले जाने के कारण उक्त सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदेश महामंत्री लोकेश कुमार ने कहा कि जनसेवक एक तकनिकी पद हैं। हमलोगों को 6 महिने प्रशिक्षण भी दिया गया। इंटरमीडिएट के साथ अन्य तकनिकी पद को झारखण्ड में ही 4200 ग्रेड पे दिया जाता हैं। जनसेवक के साथ ये सौतेला व्यवहार क्यूँ किया जा रहा हैं। इसके साथ ही कहा कि सरकार जब तक हमारी 11 सूत्री माँग नहीं मानती हैं। तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा।

इसी पर इंडियन ऊ कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने आंदोलन का समर्थन किया गया। आश्वस्त किया कि जल्द ही इस मामले का निराकरण हेतु संबंधित से मिलकर पहल किया जाएगा।

उक्त मौके पर लोकेश कुमार, विकास प्रसाद, उमेश कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, बिमल कुमार बेदिया, विनीता सिंह, आलोक मित्रा, परमानंद कुमार, ज्ञानी प्रताप भारती, जितेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, संदीप कुमार, सुमित कुमार सिन्हा, छत्रधारी महतो, आनंद कुमार, जॉर्ज टुडू, रवि सागर पाण्डेय बड़ी संख्या में जनसेवक उपस्थित थे।

Advertisements

You missed