Spread the love

रांची: चतरा के एसपी ऋषभ कुमार झा जमशेदपुर रेल एसपी नियुक्त किये गये। जबकि जमशेदपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर पदस्थापित कुमार गौरव को कोडरमा एसपी बनाये गये व सरायकेला के एसडीपीओ राकेश रंजन चतरा जिले के एसपी नियुक्त किये गये। राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा इनके साथ ही 13 आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। बोकारो जोन के आईजी प्रिया दुबे को स्थानांतरित करते हुए आईजी ट्रेनिंग बनाया गया है। हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस सीआईडी में एसपी नियुक्त किये गये। राज्यपाल के परिसहाय मनोज रतन चौथे हजारीबाग के एसपी बनाये गये। पाकुड़ एसपी मणिलाल मंडल एसीबी के एसपी होंगे। सीआईडी एसपी अंजनी कुमार झा को गढ़वा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया। लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को एसपी एटीएस नियुक्त किया गया। गुमला एसपी एच पी जनार्दनन को पाकुड़ एसपी और कोडरमा के एसपी एहतेशाम बकारिव को गुमला एसपी बनाया गया है। गढ़वा के एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे को एससीआरबी के पद पर पदस्थापित किया गया। वहीं रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित अंजनी अंजन को लातेहार एसपी बनाया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed