Spread the love

आदिवासी सेंगेल अभियान ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र…

सरायकेला Sanjay।आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रखंड अध्यक्ष धानो सोरेन के नेतृत्व में संगठन द्वारा 5 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला को सौंपा गया। प्रखंड अध्यक्ष धानो सोरेन ने बताया कि संथाली भाषा को ओलचिकी लिपि के साथ अभी तक राजभाषा का दर्जा नहीं मिला है, इसमें राज्य सरकार को गंभीरता पूर्वक कार्य करना होगा, पारसनाथ पहाड़ को राज्य सरकार द्वारा बेचने का काम नहीं करें, सरना धर्म कोड की जगह करना आदिवासी धर्म कोड 11 नवंबर 2020 को पारित कर के बिना राज्यपाल के हस्ताक्षर के दिल्ली भेजा गया है,

Advertisements
Advertisements

यह सरासर गलत है। इसके साथ आदिवासी शासन व्यवस्था में जनतांत्रिक और संवैधानिक सुधार लाने के बदले वंशानुगत नियुक्त माझी परगाना, मानकी मुंडा आदि को प्रलोभन देकर वोट बैंक की सुविधा के लिए उनको भटकाने का काम करते है। तथा कुर्मी महतो समुदाय को आदिवासी बनाने का अनुशंसा हस्ताक्षर करके असली आदिवासियों के गले में फांसी का फंदा लटकाने का काम किया है।

उन्होंने कहा है कि आगामी 30 जून को कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आहूत विश्व सरना धर्म कोड जनसभा में भी लाखों लोगों के बीच 5 सवाल उठाए जाएंगे। जो भारत के आदिवासियों के अस्तित्व, पहचान एवं हिस्सेदारी के साथ जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर कोल झारखंड बोदरा, कृपा गोडसोरा, दुर्गा सोय, लक्ष्मण गोडसोरा, विजय गागराई, सिंगराय पूर्ति एवं श्रीमती हेंब्रम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed