Advertisements
Spread the love

माल्यार्पण कर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती…

दुमका : मौसम गुप्ता

Advertisements

दुमका। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के मौके पर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के द्वारा शहर के गांधी मैदान स्थित बापूजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने गांधी जी के आदर्श और सिद्धांतों को अमल करने का संकल्प लिया गया।
पिछड़ा वर्ग के लोगों से अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होने का आव्हान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल, प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, महासचिव रंजीत जयसवाल व दयामय माजी, जयकांत जायसवाल, अरुण पनियारा, रमेश साह, प्रमोद पंडित, सुबोध यादव, मानिक पंडित, कंचन यादव, जियाधर मंडल, नारायण बैध सहित कई लोग मौजूद थे।

You missed