Spread the love

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में अजजा मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षो का अभिनंदन किया गया।

Advertisements
Advertisements

बैठक में सभी मंडल अध्यक्षो को मंडल समिति का विस्तार कर जिला समिति को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया साथ ही पंचायत प्रभारी का चयन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी ने भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजातियो के विकास के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा भाजपा को छोड़ अन्य सभी राजनीतिक दलो ने अनुसूचित जनजाति को छलने व ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा जनजाति समाज के विकास के लिए केन्द सरकार ने कई सकारात्मक निर्णय लिए है जिसे हमें जन जन तक पहुंचानी होगी। उन्होंने संगठन के मजबूती पर बल देते हुए संगठन का विस्तार करने की बात कही। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव ने कहा केन्द्र सरकार सभी वर्गो के विकास के लिए कृत संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने अनुसूचित जनजातियो के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाकर कई योजनाएं चला रही है जिसे हमें लोगो तक पहुंचाना है। भाजपा अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्त्ता सरकार की योजनाओं को अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर लोगो को लाभ दिलाएं। मौके पर मोर्चा के जिला प्रभारी काजू सांडिल,जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव,लालसिंह सोय,मंझगावं के पूर्व प्रत्याशी भूषण पाट पिंगुवा,योगेन्द्र हेंब्रम,बादव उरावं,मेघराय मार्डी समेत सभी मंडल अध्यक्ष व अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed