Advertisements
Spread the love

प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए बीडीओ…

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुंदरूकलां पंचायत में लगाये गए दर्जनों फलदार एवं छायेदार पौधे…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुंदरूकलां पंचायत में सोमवार को पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए। पौधरोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ बीडीओ रीना कुजूर एवं विशिष्ट अथिति मुखिया किशुनराम मुंडा, पंसस प्रियंका देवी, उप मुखिया मोहराय महतो ने पंचायत सचिवालय परिसर के चारों ओर दर्जनों फलदार पौधे लगते हुए पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण की बातें कही गई। बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ हैं।

प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। वही विशिष्ट अतिथि मुखिया किशुनराम मुंडा ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें।

इधर, रामगढ़ बीडीओ ने लोगों को पर्यावरण की रक्षा की शपथ दिलाई गई। उक्त मौके पर पंसस प्रियंका देवी, उप मुखिया मोहराय महतो, रोजगार सेवक विजय महतो, प्रदीप नायक, रूपा कुमारी, मधु प्रीति, शैलेंद्र यादव, अजीत यादव, संदीप प्रसाद, दिवाकर गुप्ता, सेविका नलिनी देवी, कुसुम देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?