Advertisements
Spread the love

धरती आबा बिरसा मुंडा साहस और शौर्य का प्रतीक थे; अदम्य साहस से झारखंड और भारत का मान बढ़ाया: मनोज कुमार चौधरी  . . .

  • सरायकेला  संजय

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि के अवसर पर भाजपा नगर कमेटी द्वारा सरायकेला बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisements

इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से हमें प्रेरणा लेना चाहिए। धरती आबा बिरसा मुंडा साहस और शौर्य का प्रतीक थे अदम्य साहस से जनजातीय समाज ही नहीं वरन झारखंड के साथ भारत का मान बढ़ाया 19वीं सदी के एक प्रमुख आदिवासी जननायक थे।

उनके नेतृत्‍व में मुंडा आदिवासियों ने 19वीं सदी के आखिरी वर्षों में मुंडाओं के महान आन्दोलन उलगुलान को अंजाम दिया। भगवान बिरसा मुंडा में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने जनजातियों के लिए जो सपने देखे थे उनमें से अधिकतर सपने अभी अधूरे हैं। उनके सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

You missed