Spread the love

मानिकबाजार गांव में आषाढ़ी पूजा का आयोजन कर बेहतर मानसून के लिए की गई प्रार्थना…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के मानिकबाजार गांव में परंपरागत आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें पुजारी मानिक चंद्र महतो द्वारा इष्ट देव, ग्राम देव और इंद्र देव का आह्वान करते हुए विधि विधान के साथ आराधना एवं पूजा अर्चना कर अच्छे मानसून और पर्याप्त वर्षा के लिए ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर चढ़ाए गए प्रसाद का ग्रामीणों द्वारा पूजा स्थल पर सामूहिक रूप से सेवन किया गया। मौके पर शिक्षक अशोक लेयांगी, विल्सन लेंयांगी, दीपक बागती सहित अन्य ग्रामीण दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे।

You missed