Advertisements
Spread the love

पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य को राज्य स्तरीय महोत्सव में किया गया सम्मानित…

सरायकेला:संजय मिश्रा

 

 

सरायकेला। स्थानीय छऊ नृत्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के निर्देशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य को असम के गुवाहाटी में आयोजित राज्य स्तरीय महोत्सव में सम्मान से नवाजा गया। आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सहायक निदेशक रंजीत आचार्य ने बताया कि असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित राज्य स्तरीय सतरा नृत्य महोत्सव में पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य को रामेश्वर सखिया वारबान सत्रीया सम्मान से नवाजा गया। असम के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया के हाथों से यह सम्मान दिया गया। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार एवं आईसीसीआर गुवाहाटी एवं संगीत सत्र गुवाहाटी के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजन किया गया था। जिसमें गुरु पद्मश्री शशधर आचार्य के अलावे अन्य क्षेत्रों से विभिन्न कलाओं को नेतृत्व प्रदान करने वाले कलाकारों को भी सम्मान से नवाजा गया है।

You missed