Advertisements
Spread the love

आरआईटी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। आरआईटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां आरआईटी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम रिंटू कुमार, अनिल सरदार उर्फ गोरा सरदार एवं बगीरा महतो उर्फ दीपू महतो बताया जा रहा है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पिछले महीने के 28-29 जून की रात्रि को मीरूडीह स्थित जेबीबी कॉम मोबाइल दुकान में चोरी की घटना घटित हुई थी. जहां से 27 ब्रांडेड नए मोबाइल, 5 स्मार्ट वॉच और एक हेडफोन की चोरी हुई थी.मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया गया था

. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना अंतर्गत चावला मोड़ से रिंटू कुमार नामक युवक को 6 मोबाइल एक हेडफोन और एक स्मार्ट वॉच बिक्री करते दबोचा गया. पूछताछ के क्रम में युवक ने जेबीवी कॉम मोबाइल दुकान में चोरी की बात स्वीकार कर ली. बाकी बचे मोबाइल के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि सभी मोबाइल उसके घर में रखे हैं. जहां से तलाशी के क्रम में बाकी 16 मोबाइल एवं दो स्मार्ट वॉच बरामद किए गए. 4 मोबाइल की तलाश की जा रही है.

दूसरी घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि बीते रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरआईटी के नेपाली बस्ती के समीप चंदू कुमार राम के साथ चाकू के बल पर मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसकी शिकायत दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में अनिल सरदार उर्फ गोरा सरदार एवं बगीरा महतो उर्फ दीपू महतो को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया. सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. बताया गया कि अनिल सरदार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और कई कांडों में वह जेल भी जा चुका है. एसडीपीओ ने आरआईटी थाना पुलिस के कार्यों की सराहना की और थाना प्रभारी को अवार्ड देने की अनुशंसा किए जाने की बात कही.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा