Advertisements
Spread the love

नाम बदलने से देश विरोधियों के नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे: मनोज कुमार चौधरी…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। भाजपा सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक एवं नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए I.N.D.I.A गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये तो वही बात हुई पहले SIMI बाद में PFI रखा। पर काम वही रहा। नेचर और सिग्नेचर नाम बदलने से नहीं बदलता? वर्तमान India एकजुट है लेकिन विपक्षी दल पूर्व की तरह कुछ विशेष वर्ग से मोहब्बत के कारण I.N.D.I.A बनाकर पुनः बांटना चाहते हैं।

वैसे अंग्रेजी मानसिकता के लोग जिनके पूर्वजों ने आर्यावर्त को पाकिस्तान एवं बांग्लादेश जैसे टुकड़ों टुकड़ों में बांट कर India बनाया। सदियों से देश विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर भारतीयों के ऊपर सैकड़ों जुल्म ढाए अब भी उनका मन नहीं भरा। वे सभी अतिमहत्वाकांक्षा रखने वाले एक दूसरों की नीतियों से अलग नापाक इरादों वाले 26 दल व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति के लिए पुनः भारत की वैभवता को तार-तार कर I.N.D.I.A गठबंधन के माध्यम से देश को कई टुकड़े में बांटने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वर्ना ऐसे मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग जो गंगा जमुनी तहजीब की दुहाई देते हैं उनके आका देश को बांटने (पाकिस्तान बांग्लादेश इत्यादि) के लिए किस प्रलोभन से तैयार हुए थे।

देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटने का क्या औचित्य था? अपना स्पष्टीकरण देशवासियों को दें। देश आज एनडीए के कुशल कप्तान नरेंद्र मोदी जी के द्वारा केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बन रहा है बल्कि भारत का विश्व के हर क्षेत्र में डंका बज रहा है। विश्व का हर देश भारत के लिए पलक पावडे बिछायें बैठा है। एवं भारत की ओर आशाओं की टकटकी नजर लगाए हुए बैठा है। उन्होंने कहा है कि ऐसे स्वार्थी दलों के भविष्य में दूर-दूर तक नापाक मंसूबे भारत की समझदार जनता पूरे होने नहीं देगी।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा