Advertisements
Spread the love

महिला महाविद्यालय में 7 दिवसीय वन महोत्सव के तहत हुआ पौधारोपण…

सरायकेला/ संजय मिश्रा  : महिला महाविद्यालय सरायकेला द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 7 दिवसीय वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन कॉलेज परिसर में 30-40 आम के पौधे का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ स्पार्कलीन देई ने छात्राओं को पेड़-पौधे के महत्व को विस्तार से समझाई। कहा पौधे से हमे स्वच्छ ऑक्सीजन मिलता है और कार्बन डाइऑक्साइड जैसे प्रदूषित वायु को सोख लेता है। पेड़ पौधों से प्रकृति की रक्षा होती है इससे हमारी जलवायु के ऊपर भी प्रभाव पड़ता है।

इससे ग्लोबल वॉर्निंग से होने वाली समस्याओं से निदान मिल सकता है सूखा और भूस्थल में पानी का संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्राओं को अपने घर और आस पड़ोस में पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को संदेश दिया गया कि पौधा हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है उनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती । वन महोत्सव के दौरान माहविद्यालय परिसर को हरा-भरा रखने और पौधे का संरक्षण करने का संकल्प लिया गया।

महोत्सव के दूसरे दिन भी कई फलदार पौधो का पौधारोपण किया गया। मौके पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर चम्पा पाल, अंग्रेजी विभाग के राजेश कुमार मंडल, भूगोल विभाग की प्रेमा नूतन, इतिहास विभाग के चंद्रशेखर राय व हिन्दी विभाग की श्वेता लता समेत अन्य शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा