Advertisements
Spread the love

विवाहिता के आत्महत्या के मामले पर परिजनों द्वारा कराए गए हत्या के मामले पर कार्रवाई नहीं होती देख परिजनों ने सीनी ओपी का किया घेराव।

सरायकेला /संजय मिश्रा । सरायकेला थाना के सीनी ओपी अंतर्गत कमलपुर पंचायत में बीते 17 जुलाई को एक बच्चे की मां विवाहिता 21 वर्षीया फिरोजा खातून ने आत्महत्या कर ली थी। जिस पर मृतका फिरोजा खातून के परिजनों ने सीनी ओपी में फिरोजा के पति मोहम्मद सद्दाम, उसकी माता रजिया खातून और उसके जीजा गुलजार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। परंतु घटना के 4 दिनों बाद भी कार्यवाही नहीं होता देख आक्रोशित परिजनों ने दर्जनों की संख्या में पहुंचकर बृहस्पतिवार की शाम सीनी ओपी का घेराव कर दिया।

घेराव कर रहे परिजन कहते रहे कि सीनी ओपी पुलिस आरोपियों से मिलकर कार्रवाई नहीं कर रही हैं। उन्होंने मांग की कि या तो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए या फिर उनके हवाले कर दिया जाए। परिजनों ने कहा कि घटना के बाद सीनी ओपी द्वारा मृतका के पति मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर रखा गया है। लेकिन 4 दिनों बाद ही उसे जेल नहीं भेजा गया है। मामले की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो सीनी ओपी पहुंचे। और मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित परिजनों का सीनी ओपी घेराव जारी रहा है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा