Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने किया 2 घंटे सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग जाम…

सरायकेला संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम घाटी सड़क दुर्घटना में हुई बालीपोसी निवासी मोहम्मद इरशाद अंसारी के मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग को 2 घंटे के लिए जाम कर दिया। इस दौरान जाम स्थल गेस्ट हाउस से दोनों और तकरीबन 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।

मौके पर पहुंचे सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा और सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने सड़क जामकर्ताओं से लंबी बातचीत की। जिसके बाद मुआवजा को लेकर लिखित समझौते के बाद सड़क जाम हटाया जा सका। इधर घटना के बाद घटना कारित करने वाले ट्रेलर के चालक ने ट्रेलर संख्या जेएच05-डीके-7811 को घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर वन विभाग कार्यालय के समीप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

You missed