Advertisements
Spread the love

भारत जोड़ो की बात आमजन के साथ कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से सम्मानित संजय महतो और उनकी धर्मपत्नी को किया सम्मानित…

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ों की बात आमजन के साथ कार्यक्रम के तहत कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग के एसडीओ संजय महतो एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता जिन्हें पिछले दिनों राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया गया, उनसे मिल कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं फूल का गमला प्रदान कर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया गया। मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि श्रीमती हेमलता महतो, संजय महतो एवं परिवारजनों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाना पूरे आदित्यपुरवासियों के लिए हर्ष व गौरव का विषय है। जिला कांग्रेस कमेटी इन्हें सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रही है।

उन्होंने ना सिर्फ आदित्यपुरवासियों का बल्कि संपूर्ण झारखंड वासियों का मान पूरे देश भर में बढ़ाने का कार्य किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, जिला महामंत्री रामा शंकर पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्षा वैजयंती बारी, नगर कांग्रेस की अध्यक्षा रानी कालुंडिया, रमेश ठाकुर, फूलों तायसुम, प्रकाश मंडल, कुणाल राय, संदीप गोप, रीना सिंह, राहुल यादव, अशोक गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, प्रदीप बारिक, नरेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।