Advertisements
Spread the love

कपाली पुलिस ने मोबाइल चोर के दो आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत चोरी गई कुल चार मोबइल की भी हुई बरमादगी…

 चांडिल रिपोर्टर: परमेश्वर साव

चांडिल: मगंलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने मोबाईल चोर के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने उसके पास से चोरी के चार मोबाइल भी बरामद की है। ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 21.07.23 को अलकबीर इस्लामनगर निवासी शाहिद अब्बास ने थाना में मामला दर्ज कराया गया था जिसमें घर से दो मोबाइल फोन की चोरी होने की बातें कही थी।

अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई और उक्त चोरी को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियों को कपाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त चोरों की पहचान अबू बकर और सैक शोएब इमाम के रूप में हुई है। ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से कुल चार चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं । श्री कुमार ने बताया कपाली ओपी में अभियुक्तों के खिलाफ इस मामले के अलावा अन्य किसी मामले में नाम दर्ज नहीं है।

लेकिन इसकी जांच पूरी गंभीरता के साथ से की जाएगी की अन्य किसी थाने में आरोपियों के नाम पर कोई मामला दर्ज़ है या नहीं। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों को जेल भेजे जाने के खिलाफ थाना के समक्ष परिजनों ने यह कहते हुए जमकर बवाल काटा की जिन आरोपियों को उक्त केस में जेल भेजा जा रहा है उसमें से एक नाबालिग है जिसे पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से बालिक प्रमाण कर जेल भेजा जा रहा है। इस बीच पुलिस और परिजनों के बीच हलकी झड़प भी हुई। वहीं पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए परिजनों को पीछे हटने पर बाध्य किया।

 

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा