Advertisements
Spread the love

आज 5:00 घंटे गुल रहेगी क्षेत्र की बिजली…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। मेंटेनेंस कार्य को लेकर बुधवार को क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 5:00 घंटे के लिए बाधित रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सरायकेला के वरीय प्रबंधक तकनीकी पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सरायकेला से उकरी 35 kv लाइन के मेंटेनेंस के लिए प्रातः 7:00 बजे से पूर्वाहन 12:00 बजे तक 11kv जोजो फीडर, 11kv ऊकरी फीडर, 11 केवी कोलाबीरा फीडर, 11kv सीनी फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जिसके कारण ऊकरी, सीनी, मोहितपुर, कोलाबीरा, दुगनी, मुड़िया, नारायणपुर, डोंडा, चमारु क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

You missed