
पूर्व प्रधान मंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि भाजपाई ने मनाया …
घाटशिला : (✍दीपक नाग, झारखंड न्यूज ब्यूरो हेड)

आज भारतीय जनता पार्टी दामपाड़ा मंडल के मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत के नेतृत्व में बड़ाजुड़ी गांव में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई का पुण्यतिथि मनाया । जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित हुए भाजपा नेता लखन मार्डी । सभी ने उसके तश्वीर पर मल्लार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
मौके पर लखन मार्डी जी ने कहा भारतीय राजनीति मे अटल जी ने हमेशा एक नया विचारधारा व सिद्धांतों दिया है । राष्ट्र सेवा की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से एक तरफ उन्होंने सुशासन की नींव रखी तो दूसरी ओर पोखरण से पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया । उन्होने संगठन कौशल से पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में अतुलनीय योगदान दिया ।
ऐसे युगपुरुष को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन । इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से उपस्थित लखन मार्डी, भाजपा दामपड़ा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत, कौशिक कुमार, नंदलाल भगत, रुद्र नारायण सिंह, जितेन महतो, खगेन महतो, जन्मेनजय बारिक के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

