Advertisements
Spread the love

समारोह आयोजित कर एलआईसी के डीओ को दी गई विदाई…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

भारतीय जीवन बीमा निगम के जमशेदपुर मंडल अन्तर्गत आदित्यपुर शाखा के सभागार में अभिकर्ताओं द्वारा शाखा के विकास अधिकारी(डीओ) मृत्युंजय मंडल के सेवानिवृति पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विकास अधिकारी मृत्युंजय मंडल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुकुल मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर सभी ने उन्हें माला पहनाकर, गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। उन्होंने उपस्थित सभी अभिकर्ताओं को शॉल ओढाकर मान बढ़ाया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह भारत के नंबर 1 जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम में चौंतीस वर्ष सेवा देकर सेवानिवृति होने पर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहें है। क्योंकि वह अपने कार्यकाल में कई लोगों को एजेंसी देकर उनको रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किए है। यही नहीं बल्कि उन्हें टीम के एजेंटो से काफी मान सम्मान भी मिला है। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम महतो ने की व स्वागत भाषण मनोरंजन महतो ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन बागची ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश मिश्रा, हेमसागर प्रधान, पुरुषोत्तम महतो, विधान शाह, मनोरंजन महतो, निलसेन प्रधान, लालमोहन महतो, बागची दा, मुकेश प्रसाद, कृति मंडल, समीर नंदी, संजय पाल, बिपिन सिंह, संजीत चंद्र महतो, संतोष महतो, सुभाष चंद्र महतो, लपसो माझी, मंगल महतो, मिथलेश कुमार सिंह, गोपाल कुमार, अशिम मंडल, अखिलेश कुमार, अशोक महतो, अमित दास, सदानंद प्रधान आदि अभिकर्तागण का सराहनीय सहयोग रहा।

You missed