Advertisements
Spread the love

नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड के प्रत्येक घर से मिट्टी का संग्रह किया, मोदी के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाया…

दुमका (मौसम कुमार) भाजपा बासुकीनाथ नगर मंडल के नगर अध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा के नेतृत्व के वार्ड संख्या 10 बासुकीनाथ में मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम संपन्न हुए और कार्यक्रम में भाजपा बासुकीनाथ नगर मंडल के द्वारा वार्ड के प्रत्येक घर से मिट्टी संग्रह किया गया और मोदी जी का यह संदेश मेरा माटी मेरा देश के नारे के साथ सभी भाजपा के कार्यकर्ता गण घर-घर पहुंच कर अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित किया ।

Advertisements

आज के इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी जी वरिष्ठ भाजपा नेता महेश, जिला उपाध्यक्ष गौरव कांत भाजपा नेता रमेश मिश्रा, संदीप पांडे, श्याम दास, नगर उपाध्यक्ष देवानी राय, नरेश पंडा, राज नारायण गुप्ता, नगर महामंत्री कार्तिक राव, जयप्रकाश शर्मा, केशव कुमार, अमरनाथ पंडा, सचिन पांडा, प्रवीण सिंह, आदि दर्जनों भाजपा के समर्पित नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे,