पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा बने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष…
रांची डेस्क
Advertisements
पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं. इससे संबंधित आदेश सरकार द्वारा गुरुवार की शाम जारी कर दिया गया. जारी आदेश में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है. नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे .