Advertisements

जिप सदस्य शंभू मंडल ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन…
सरायकेलाः संजय मिश्रा ।
Advertisements

नीलमोहनपुर फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होने वाली दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने किया। इस मौके पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र खाखा, आयोजक समिति के कुंवर सिंह बानरा एवं राजू टुडू की प्रमुख उपस्थिति में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची लगन और अनुशासन के साथ खेला गया खेल सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से किया गया प्रयास से मंजिल खुद ब खुद सामने चलकर आ जाती है। इसलिए जरूरी है कि अपने आत्मबल पर खिलाड़ी मिसाल बनकर उभरे।

