Advertisements
Spread the love

झारखंड के सभी सवा 03 करोड़ लोगों का अधिवेशन होगा मनोज़…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

आजसू पार्टी जिला कार्यालय में छावनी परिषद कमिटी के बैठक किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि अनुज तिवारी,विभन सिंह, कुलदीप वर्मा शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल एंव संचालन सचिव नीरज मण्डल के द्वारा किया गया। मनोज़ कुमार महतो ने बताया कि पूरे 363 प्रखंड से हज़ारों कार्यकर्ता तीन दिवसीय महाधिवेशन में होंगे शामिल।

आजसू पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाधिवेशन में प्रथम एवं द्वितीय दिन पूरे झारखंड से 5 हज़ार पदेन पदाधिकारी भाग लेंगे और अंतिम दिन खुला अधिवेशन है जिसमे पूरे झारखंड से 1 लाख से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर झारखंड की दिशा और दशा को तय करेगी। उन्होंने कहा कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो एवं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में होने वाले महाधिवेशन को राज्य का अधिवेशन बनाना चाहते है,इसके लिए राज्य के प्रत्येक गांव का प्रतिनिधित्व महाधिवेशन में शामिल होंगे।

प्रदेश के सभी युवाओं, महिलाओं,बुजुर्गों की समस्यओं, विचारों और सुझावों पर मंथन हेतु पार्टी के महाधिवेशन का आयोजन हो रहा हैं। अधिवेशन आजसू के 1 लाख पदेन पदाधिकारियों का नही,बल्कि झारखंड के सभी सवा 03 करोड़ लोगों का अधिवेशन होगा।इस आयोजन में राज्य के सभी 32 हज़ार गांव के प्रतिनिधि शामिल होंगे और राज्य के विभिन्न विषयों पर विचार का आदान प्रदान करेंगे। महाधिवेशन में आजसू पार्टी के भावी कार्यक्रमों के साथ साथ पूर्व में हुए कार्यक्रमों पर भी चर्चा किया जाएगा। उक्त मौके पर राकेश सिन्हा,विक्की ठाकुर,सतीश कुशवाहा इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?